मजरी गांव में गोवंश के अवशेष बोरे में बंद कर रजबाहे में मिलने से रोष
सहारनपुर, मई 21 -- देवबंद। कोतवाली क्षेत्र के माजरी गांव में संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। उन्होंने पुलिस से गोकशी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। बुधवार देर रात कोतवाली क्षेत्र के गांव माजरी से होकर गुजर रहे रजबाहे में एक बोरे में संरक्षित पशु के अवशेष मिलने की सूचना से बजरंगदल के कार्यकर्ताओं में रोष पनप गया। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला मंत्री रुद्र मिश्र अन्य पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और बोरे को बाहर निकाल कर हंगामा करना शुरु कर दिया। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी कपिल देव ने जानकारी ली। इस दौरान रुद्र मिश्र ने बताया कि बोरे में संरक्षित पशु का सिर, सींग, खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.