जमुई, मई 3 -- जमुई, नगर प्रतिनिधि भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान जमुई के कार्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के कर्मियों और विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोग्राम ऑफिसर पंकज कुमार सिंह ने समाज के निर्माण में मजदूरों और कामगारों की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं, संस्थान निदेशक अंशुमान ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति की नींव उसके मजदूरों के पसीने और मेहनत पर टिकी होती है। श्रम का सम्मान ही देश का वास्तविक उत्थान है। कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा न केवल कुशल श्रमिक बनें, बल्कि अपने अधिकारों और सम्मान के प्रति भी सजग रहें,ताकि मजदूर अब मजबूर नहीं बल्कि मजबूत बन सके। निदेशक ने प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.