बिजनौर, सितम्बर 29 -- आर्थिक तंगी के चलते जिस बच्चे को माता-पिता ने पालन-पोषण के लिए दूसरे लोगों को देने का फैसला किया था, वही बच्चा कथित खरीद-फरोख्त की कड़ी बन गया। पुलिस के मुताबिक मां-बाप ने करीब 15 दिन की उम्र में बच्चे को पालन-पोषण के लिए दूसरे को दे दिया। जिसे बाद में अधिक पैसे में बेच दिया। बढ़ी रकम का पता चलने पर राज का खुलासा हुआ। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि बच्चे के माता-पिता के पहले से चार बच्चे थे। बाद में जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद परिवार की आर्थिक परेशानी और बढ़ गई। जुड़वा बच्चों को पालने के लिए आई दिक्कत को देखते हुए दंपति ने बेटे को किसी अन्य परिवार को देने का फैसला किया गया। दाई शफीकन के माध्यम से बच्चे का सौदा कराया गया। यह भी पढ़ें- यूपी में 5 लाख में बिका 15 दिन का बच्चा, मां-बाप ने भी लिए 2 लाख; 6 गिरफ्तारमामले का ख...