गंगापार, अप्रैल 13 -- करछना क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में पिछले एक महीने से गैस की किल्लत ने शिक्षा व्यवस्था के साथ मिड-डे मील संचालन को भी प्रभावित कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि स्कूल प्रशासन और रसोइयों को ना चाहते हुए भी लकड़ी के चूल्हे पर भोजन बनाने को मजबूर होना पड़ रहा है। सोमवार को प्राथमिक विद्यालय कौवा समेत कई स्कूलों में गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने के कारण मिड-डे मील गैस पर नहीं बन सका। रसोइयों ने किसी तरह लकड़ी जलाकर भोजन तैयार किया, जिससे समय अधिक लगा और व्यवस्थाएं भी प्रभावित हुईं। विद्यालय में करीब 130 बच्चे नामांकित हैं, जिनके लिए रोज समय से भोजन उपलब्ध कराना अब चुनौती बन गया है। प्रधानाध्यापक कुंज बिहारी लाल ने बताया कि बीते एक महीने से गैस की भारी किल्लत बनी हुई है, जिससे वे काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि वे नहीं चाहते ...