मजबूरी: हाथों में कॉपी-किताब की जगह ट्रैक्टर की स्टेयरिंग
गिरडीह, जुलाई 13 -- बगोदर। जिस उम्र में हाथों में कॉपी, कलम और किताबें होनी चाहिए, उस उम्र में पेट और परिवार की मजबूरी ने 14 साल के करीब एक बच्चे को ट्रैक्टर की स्टेयरिंग थमा दिया है। बगोदर के अटका स्थित पड़ाव मैदान के पास निर्माणाधीन एक मकान में ईंट गिराने पहुंचा बाल ड्राइवर ट्रैक्टर चलाने में पूरी तरह माहिर दिखा। सामान्य कद-काठी के कारण स्टेयरिंग पर बैठने के बाद उसके पैर क्लच और ब्रेक तक ठीक से नहीं पहुंच पा रहे थे। इसके बावजूद वह ट्रैक्टर को सरपट दौड़ाता है। स्टेयरिंग से उतरकर वह ड्राइवर के साथ लेबर की भूमिका भी निभाता है और ट्रैक्टर में लदे सामान को खाली करता है। मौके पर मौजूद लोगों और हिन्दुस्तान के प्रतिनिधि ने जब उसके ट्रैक्टर चलाने का तरीका देखा तो सभी आश्चर्यचकित रह गए। प्रतिनिधि ने बाल ड्राइवर की तस्वीर भी कैमरे में कैद की। पूछत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.