मजबूत समन्वय से ही बढ़ेगा रेल कारखाना और कर्मियों का विश्वास: सीपीओ
मुंगेर, जुलाई 12 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे, कोलकाता के मुख्य कार्मिक पदाधिकारी (सीपीओ) मनीष कुमार सिंह शनिवार को जमालपुर रेल कारखाना पहुंचे। उनके आगमन पर कारखाना के कार्मिक पदाधिकारी राजीव कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कारखाना की कार्यप्रणाली, कार्मिक व्यवस्था और श्रमिक कल्याण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। सीपीओ ने कारखाना के पर्सनल ब्रांच का निरीक्षण किया और वहां कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने कार्यालय की कार्य संस्कृति को और बेहतर बनाने, कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने तथा पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्यशैली अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि, बेहतर कार्य संस्कृति से कर्मचारियों का मनोबल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.