रांची, अप्रैल 28 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। आजसू प्रधान कार्यालय में मंगलवार को पार्टी के वरीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति, जमीनी चुनौतियों और आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित वरीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। नेताओं ने संगठन को सशक्त बनाने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया। अनुशासित और सक्रिय संगठन बनाने का लक्ष्य:सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को अधिक अनुशासित, सक्रिय और परिणामोन्मुख बनाना है, ताकि 'जन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.