मजबूत बैरिकेडिंग, 24 घंटे सख्त निगरानी; कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की क्या तैयारी
नई दिल्ली, जुलाई 18 -- भूख हड़ताल पर बैठे जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जबरदस्ती अस्पताल ले जाए जाने के बाद सोमवार को होने वाले 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संसद मार्च से पहले पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसके तहत 24 घंटे निगरानी और गाड़ियों की जांच को तेज कर दी गई है। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस ने नई दिल्ली जिले में घुसने के मुख्य रास्तों को उच्च सुरक्षा क्षेत्र में बदल दिया है, जहां मजबूत बैरिकेडिंग, गाड़ियों की जांच और अधिक पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन होने वाले 'चलो संसद' मार्च को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.