बलिया, अगस्त 12 -- बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी सभागार में बुधवार को संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत बैठक हुई। मुख्य अतिथि एआईसीसी प्रभारी कुमार आशीष ने कहा कि संगठन के बल पर हम प्रदेश की सत्ता में हम वापस आ सकते हैं। पार्टी की मजबुत दावेदारी के लिए संगठन को संगठित होकर मजबूत तरीके से काम करना होगा, जो लोग संगठन के लिए समय नहीं दे रहें हैं चाहें वह कितने भी बड़े पद पर हों उनसे हाथ जोड़ लेना चाहिए। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि बांसडीह व बेल्थररोड विधानसभा का शत प्रतिशत बूथ तैयार है, अन्य विधानसभा में बूथ तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। यह भी पढ़ें- संगठन सृजन अभियान में कांग्रेस पर्यवेक्षक ने की रायशुमारी बताया कि संगठन सृजन कार्यक्रम में तेजी लाने के लिए बुधवार को दुबहड़ ब्लाक की बैठक की गई। पूर्व विधायक सुधीर राय ने कार्यकर्ताओं से स...