मजबूत तथ्यों के साथ पैरवी कर अपराधियों को दिलाए सजा : जिलाधिकारी
मऊ, जून 17 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक बुधवार को जिला अधिकारी कैंप कार्यालय में संपन्न हुई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अभियोजन अधिकारियों को मजबूत तथ्यों एवं साक्ष्यों के साथ प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे अपराधियों को अधिकाधिक मामलों में सजा दिलाई जा सके। उन्होंने विशेष रूप से पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर अपराधों में जमानत मिलने के मामलों की समीक्षा करते हुए जमानत निरस्तीकरण के लिए प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए। कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अवैध जहरीली शराब तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.