नई दिल्ली, जुलाई 15 -- जस्ट कोर्सेका ने आज अपने दो नए वियरेबल लॉन्च किए हैं। ब्रांड भारतीय बाजार में JC SkySport Smartwatch (JST732) लेकर आया है। कनेक्टेड लिविंग के लिए डिजाइन की गई, स्काईस्पोर्ट स्मार्टवॉच एक रग्ड डिजाइन में ब्लूटूथ कॉलिंग, ढेर सारे फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स और स्मार्ट फीचर्स के साथ आती है। इसके अलावा, ब्रांड ने JC SLEEPODS ईयरबड्स लेकर आया है, जो एक ईयरबड्स है और 30 घंटे का प्लेटाइम, स्मार्ट टच कंट्रोल, लाइटवेट स्लीप फिट, कंफर्टेबल इन-ईयर डिजाइन, एडवांस्ड नॉइज आइसोलेशन के साथ आते हैं। चलिए एक-एक कर जानते हैं इन दोनों प्रोडक्ट की कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ...JC SkySport Smartwatch जेसी स्काईस्पोर्ट स्मार्टवॉच में 2.01 इंच का बड़ा एचडी डिस्प्ले है जो कॉल, नोटिफिकेशन, फिटनेस ट्रैकिंग और स्मार्टवॉच फंक्शन तक ईजी एक्सेस क...