मऊ, मार्च 15 -- मऊ, संवाददाता। जिले में शनिवार को पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा 17 केंद्रों पर मजबूत किलेबंदी के बीच हुई। दो पालियों में परीक्षा आयोजित कराई गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित कराई गई। दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 12480 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिनमें 3119 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों में 9361 यानी 75 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। पहली पाली की परीक्षा में 17 केंद्रों पर कुल 6240 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 1576 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 4664 यानी 71.23 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा में 6240 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिनमें 1543 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि 4697 यानी 75.72 अभ्यर्थी परीक्षा में शा...