कन्नौज, मार्च 8 -- छिबरामऊ, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्षेत्र की महिला शिक्षिकाएं भी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभा रही हैं। इसी कड़ी में इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर की प्रधानाध्यापिका पूजा पांडेय ने विद्यालय को नई पहचान दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने विद्यालय का कार्यभार संभालने के बाद सबसे पहले बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था कराई और विद्यालय की साज-सज्जा कर उसे आकर्षक व आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया। इसके साथ ही बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए उन्होंने लैपटॉप के माध्यम से डिजिटल क्लासरूम की शुरुआत कर तकनीकी शिक्षा की आधारशिला रखी। उनका मानना है कि बदलते समय के साथ बच्चों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाना बेहद जरूरी है, ताकि वे प्रतिस्पर्धा के इस दौर में पीछे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.