बदायूं, जनवरी 6 -- बदायूं। अपनी मांगों को लेकर आशा संगिनी की हड़ताल मालवीय आवास पर सोमवार को 23वें दिन भी जारी रही। जिलाध्यक्ष जौली वैश्य ने कहा कि सरकार अगर थकाना, निराश कर हड़ताल को तोड़ने का सपना देख रही है तो यह उसकी खामखयाली है। यह हड़ताल अपनी मांगो के हल तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कल होने वाली कैबिनेट की बैठक में सरकार ने अगर आशा वर्कर्स के सवालों को एजेंडे में शामिल नहीं किया तो निश्चय ही लड़ाई लंबी चलेगी। इस मौके पर नीलम, राजकुमारी, रीना, उर्मिला, हेमलता, सुमन, भगवान देवी, चमेली देवी, संतोष कुमारी, कुसुमलता, सत्यवती, शकुंतला शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.