रायबरेली, जनवरी 29 -- सतांव, संवाददाता। मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नए मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय खगिया खेड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सहभागिता कर लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं से खास तौर पर आगे आकर पंजीकरण कराने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभियान को गंभीरता से लेते हुए घर-घर संपर्क करने को कहा। भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने बूथों पर विशेष अभियान चलाकर अधिक से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.