देवघर, जनवरी 5 -- चितरा,प्रतिनिधि। एसपी माइंस चितरा कोलियरी स्थित यूनियन कार्यालय में रविवार को यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन का 88 वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और संघर्ष के संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत यूनियन पदाधिकारियों द्वारा झंडोत्तोलन एवं यूनियन समर्थित नारों के साथ की गई। जिससे माहौल पूरी तरह मजदूर एकजुटता से गूंज उठा। इस अवसर पर एरिया अध्यक्ष केशव नारायण सिंह ने कहा कि कोलियरी के राष्ट्रीयकरण के समय से ही यूनियन मजदूरों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ती आ रही है। यूनियन के सतत संघर्ष के कारण ही मजदूरों को आज कई महत्वपूर्ण अधिकार प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार की गलत और मजदूर विरोधी नीतियों के कारण एक बार फिर बड़े आंदोलन की जरूरत है, जिसके लिए यूनियन पूरी तरह तैयार है। एरिया सचिव पशुपति कोल ने यूनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.