सहारनपुर, फरवरी 25 -- भारतीय मजदूर संघ ने आंगनबाड़ी, आशाओं और मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं श्रम रोजगार मंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में श्रम कानूनों को बिना छूट लागू करने, लेबर कोड 2020 में संशोधन तथा इंडियन लेबर कॉन्फ्रेंस बुलाने की मांग उठाई गई। संघ ने ईपीएस-95 के तहत न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर 6500 रुपये करने, ईपीएफ और ईएसआईसी की वेतन सीमा दोगुनी करने तथा बोनस की पात्रता सीमा बढ़ाने की मांग भी रखी। इसके अलावा ठेका व स्कीम वर्करों को स्थायी करने और भर्ती पर लगी रोक हटाने की बात कही गई। जिला मंत्री राजकुमार धीमान ने कहा कि मजदूर हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.