मजदूर हितों के लिए संघर्ष का शंखनाद
घाटशिला, मई 3 -- बहरागोड़ा। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर बहरागोड़ा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) एवं झारखंड राज्य किसान सभा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रैली निकालकर मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। नेताजी शिशु पार्क से उच्च विद्यालय चौक तक निकले इस आक्रोश मार्च में 'मजदूर विरोधी लेबर कोड रद्द करो' और '8 घंटे काम का अधिकार बरकरार रखो' जैसे नारों के साथ हजारों की संख्या में श्रमिक और किसान शामिल हुए। वरिष्ठ नेता कन्हाई मुंडा द्वारा झंडोत्तोलन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में स्वपन महतो, पानमुनी मांझी और राजकुमार दुबे सहित कई वक्ताओं ने एकजुट होकर उत्पादनकारी वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करने की शपथ ली। यह भी पढ़ें- बहरागोड़ा में मई दिवस पर उमड़ा जनसैलाब: मजदूर-किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.