हरदोई, अप्रैल 12 -- संडीला। क्षेत्र के गांव जलपीपुर में दलित मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के कारण आंत फटने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाई की। बताया गया कि गुरुवार को जलपीपुर निवासी पवन के मकान निर्माण में गांव का ही मजदूर पंकज काम कर रहा था। दोपहर में भोजन के दौरान उसे कार्यस्थल पर पहुंचने में देर हो गई। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर पवन का भतीजा करुणेश उर्फ जीतू वहां पहुंचा और पंकज के साथ मारपीट करते हुए उसे अपने घर ले गया। जहां करुणेश और उसके पिता कमलेश ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की।घटना के बाद गंभीर रूप से घायल पंकज को इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.