सीवान, फरवरी 26 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन गोपाल गांव में सोमवार की रात गोली मारकर झूलन प्रसाद की हत्या मामले में स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी चूमन कुमार को गिरफ्तार भी कर लिया है। मृतक के पुत्र उमाशंकर प्रसाद ने बताया है कि रात को हमसभी लोग घर पर खाने के बाद सोने चले गए। पिता बरामदे में लगे बेड पर सो गए। रात के करीब 10.30 बजे बरामदे से अचानक धांय-धांय दो गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनकर जब वह अपने कमरे से बाहर निकला तो पाया कि गांव के ही रामायण चौधरी, इनका बेटा सानू कुमार व दो अज्ञात लोग बरामदे से भाग रहे थे। जबकि इसके पिता मौके पर ही गिर पड़े थे और सिर के पास से खून निकल रहा था। इसके बाद हो-हल्ला करने पर आसपास के लोग भी मौके प...