मुरादाबाद, मार्च 1 -- कोतवाली क्षेत्र में हरियाणा से घर लौट रहे एक मजदूर पर शराब के लिए दबाव बनाकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालापुर पीपलसाना निवासी शिवम कुमार पुत्र सुखदेव सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह हरियाणा में मेहनत-मजदूरी करता है। दिनांक 26 फरवरी 2026 को वह अवकाश लेकर अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव के रास्ते में उसे अरुण पुत्र हरिया, अर्जुन पुत्र हरिया व उमंग पुत्र कैलाश कुमार निवासी ग्राम लालापुर पीपलसाना मिले। तीनों ने उससे यह कहते हुए शराब की मांग की कि वह तनख्वाह लेकर आया होगा, उन्हें शराब पिलाए। शिवम के अनुसार, शराब पिलाने से इंकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.