मजदूर से महाठग बना धनंजय, अफसरों से लेकर कारोबारियों तक को लगाई चपत
हल्द्वानी, मई 23 -- हल्द्वानी। जमीन, फ्लैट और व्यावसायिक दुकानों के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले धनंजय गिरी ने अफसरों से लेकर कारोबारियों तक को अपना शिकार बनाया। एक मजदूर से महाठग बनने तक का सफर तय किया। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से बिहार एवं हाल सुभाष नगर निवासी धनंजय गिरी हल्द्वानी में एक साधारण मजदूर बनकर आया था। कुछ समय बाद ठेकेदारी करने लगा। देखते ही देखते उसने अपने रसूख, ऊंची राजनीतिक व प्रशासनिक पैठ और शातिराना दिमाग के बल पर कुमाऊं क्षेत्र में धोखाधड़ी का सिंडिकेट खड़ा कर दिया。
जांच में चौंकाने वाले तथ्य एसआईटी की जांच में जो तथ्य सामने आए, वह चौंकाने वाले हैं। धनंजय ने आम लोगों के साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और बैंकों को भी अपने जाल में फंसाया। एसआईटी जांच के अनुसार, पहले वह विवादित या बैंक में बंधक संपत्तियों को चिह्नित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.