देवघर, अप्रैल 7 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर थाना क्षेत्र के पुराना प्राइवेट बस स्टैंड के समीप सोमवार देर शाम पैदल जा रहे मजदूर से दो युवकों ने 540 रुपए छीन लिए। मधुपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी संतोष मिर्धा ने बताया कि वह काम करने के बाद बस पकड़ने सारवां मोड़ के समीप जा रहा था। उसी दौरान दो युवक उसके पास आए और मजाक करते हुए खैनी मांगने लगे। जैसे ही उसने खैनी देने के लिए हाथ बढ़ाया, युवकों ने उसकी जेब से 540 रुपए झपट लिए और मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने कहा कि गाड़ी छूट जाने और बस नहीं मिलने के डर से उसने तुरंत थाना में शिकायत नहीं की। कहा कि सिर्फ 540 रुपए के लिए पुलिस के चक्कर में पड़ना नहीं चाहता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.