मजदूर सभा का दो दिनी प्रशिक्षण संपन्न
आगरा, जून 26 -- समाजवादी पार्टी मजदूर सभा का दो दिनी प्रशिक्षण 25 और 26 जून को छावनी विधानसभा में हुआ। पहले दिन ध्वजारोहण और पैदल मार्च करके मजदूरों की समस्याओं से संबंधित राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा गया। दूसरे दिन प्रशिक्षण पाने वालों को प्रमाण पत्र देकर समापन किया गया। मुख्य अतिथि सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक, जसराना विधायक सचिन यादव, प्रदेश सचिव ममता टपलू, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह, महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास रहे। शिविर में 2027 में सपा सरकार बनाने के लिए बूथ स्तर तक मेहनत करने का संकल्प लिया गया। सभा के जिलाध्यक्ष नीटू यादव, महानगर अध्यक्ष विजय यादव, चौ. चंद्रपाल सिंह, रामनरेश यादव, वेदप्रकाश चौधरी, पवन प्रजापति, विजेंद्र शर्मा, नाजिम अंसारी, अज्जू खान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.