मजदूर संसद मार्च के लिए कोडरमा से सीटू का जत्था दिल्ली रवाना
कोडरमा, नवम्बर 29 -- कोडरमा, प्रतिनिधि। मजदूरों के अधिकार, सम्मानजनक रोजगार, न्यूनतम मजदूरी एवं सामाजिक सुरक्षा समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर एक से तीन दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित मजदूर संसद मार्च में शामिल होने के लिए रविवार को सीटू का पहला जत्था रवाना हुआ। सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान के नेतृत्व में मजदूर झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान कोडरमा जंक्शन पर मजदूरों ने 'मजदूरों दिल्ली चलो' का नारा बुलंद किया। प्रेम प्रकाश और सीटू नेता संजय पासवान ने कहा कि देशभर से एक लाख से अधिक मजदूरों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। झारखंड से लगभग पांच हजार सीटू सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.