मजदूर संघ ने विजय सिंह को बनाया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष
रामगढ़, जून 23 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। जनता मजदूर संघ (जेएमएस) ने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए विजय सिंह को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। जनता मजदूर संघ के रीजनल सचिव लल्लन सिंह ने 23 जून को आधिकारिक पत्र जारी कर नियुक्ति की घोषणा की। कहा गया है कि विजय सिंह को बरका-सयाल का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने सीसीएल प्रबंधन से आग्रह किया है कि औद्योगिक संबंधों को सौहार्दपूर्ण एवं मजबूत बनाए रखने के लिए उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करें।। विजय सिंह के मनोनयन पर क्षेत्र के मजदूरों एवं यूनियन कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी। यह भी पढ़ें- अजय बने कॉन्ट्रैक्टर व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.