मऊ, फरवरी 25 -- मऊ, संवाददाता। उ. प्र. विद्युत मजदूर संघ के सदस्यों ने बुधवार को मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। चेताया कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। संगठन के सदस्यों ने मांग किया कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण का प्रस्ताव तत्काल वापस लिया जाए। बताया कि निजीकरण से उपभोक्ताओं, बिजली कर्मचारियों सभी को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मांग पत्र में यह भी बताया गया है कि 25 जनवरी 2000 के समझौते के अनुरूप उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद के विघटन से हुई भारी क्षति को देखते हुए, सभी ऊर्जा निगमों का एकीकरण कर उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद का पुनर्गठन करने की बात कही गई। इसमें उत्तर ...