हमीरपुर, फरवरी 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। सुमेरपुर के मजदूर श्रमिकों के लिए श्रमिक सुविधा केंद्र बनवाने की मांग को प्रदर्शन किया गया। इसके बाद मजदूर संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा है। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष शिवशरण सिंह के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि सुमेरपुर व आस पास के गांवो के सैकड़ो मजदूर मजदूरी के लिए कस्बे के देवगांव रोड जाने वाले चौराहा में सुबह-सुबह खड़े रहते है। यहां ट्रकों की आवागमन के कारण किसी हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने मजदूरों के लिए श्रमिक सुविधा केंद्र बनवाने और महिला मजदूरों के लिए शौचालय की व्यवस्था करने के साथ ही कैंटीन की व्यवस्था करने की मांग की है। इस मौके पर अजीत सिंह गौतम, राजेश सेंगर, लल्लू राम भारती, महेश, अवधेश चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.