मजदूर संघ ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
देहरादून, अप्रैल 2 -- मजदूर संघ मसूरी ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बेकरी हिल पार्किंग को वेंडर जोन बनाने पर विरोध प्रकट किया। उन्होंने ए समस्या का समाधान करने की मांग की l ज्ञापन में कहा कि बेकरी हिल कार पार्किंग पर नगर पालिका वेंडर जोन बना रही है। वहां पर खोखे लगाए जाने हैं, जबकि पार्किंग मजदूर संघ को आंवटित है। ज्ञापन में कहा गया कि मजदूर संघ ब्रिटिश काल से मजदूरों के कल्याण का कार्य कर रही है। 1996 में हाथ रिक्शा उन्मूलन के तहत कार पार्किंग विस्थापन के तहत मजदूर संघ को दी गयी जिसमें 326 हाथ रिक्शा चलाने वालों को समायोजित किया गया। कुछ को साइकिल रिक्शा दिया गया। लेकिन कुछ समय पूर्व नगर पालिका ने विभिन्न कारणों से मजदूर संघ से पार्किंग वापस ले ली। इससे 14 रिक्शा श्रमिक बेरोजगार हो गये, वहीं 106 रिक्शा श्रमिकों का पुनर्वास होना बाकी है। लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.