साहिबगंज, जून 4 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि । झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की बैठक स्थानीय प्लस टू हाई स्कूल परिसर में गुरुवार को जिला महामंत्री सह प्रखंड प्रभारी मोहम्मद इमाम विश्वास की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव मुख्य रूप से मौजूद थे। प्रखंड व नगर प्रभारी मोहम्मद इमाम विश्वास ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रखंड व नगर स्तरीय कमेटियों का पुनर्गठन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कमेटी में 15 सदस्यों का होना आवश्यक है। सर्वसम्मति से बरहरवा प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। इसमें जितेन रजक को प्रखंड अध्यक्ष, मोहम्मद हिफाजुल विश्वास को प्रखंड महामंत्री, कृष्ण यादव को कार्यकारी अध्यक्ष, गणेश रविदास को उपाध्यक्ष तथा सुदन सरदार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं नगर कमेटी में आलोक कुमार घ...