मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश, जिला मंत्री बने सौरभ शर्मा
आगरा, जून 7 -- भारतीय मजदूर संघ का वार्षिक सम्मेलन रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के सेठ पदमचंद जैन संस्थान में हुआ। नयी कार्यकारिणी का गठन किया। उद्घाटन क्षेत्रीय संगठन मंत्री की अनुपम ने किया। मुख्य अतिथि ने संघ की रीति से कार्यकर्ताओं को परिचित कराते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। संभाग मंत्री शंकर लाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह जनपद में भारतीय मजदूर संघ को मजबूती के साथ खड़ा करें। प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा, प्रदेश मंत्री देवेंद्र वर्मा ने नयी कार्यकारिणी का ऐलान किया। जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश, जिला मंत्री सौरभ शर्मा को चुना गया। कोषाध्यक्ष प्रभात गौतम और महानगर अध्यक्ष ललित दक्ष को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.