गढ़वा, जनवरी 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भारतीय मजदूर संघ, झारखंड प्रदेश की कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक शनिवार से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय, रेहला रोड चेतना, गढ़वा में शुरू हुआ। बैठक का उद्घाटन संघ के प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव, प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री डीडी शुक्ला, प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश कुमार, भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अलखनाथ पांडेय व एकल अभियान के जिला अध्यक्ष डॉक्टर पतंजलि केसरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह बैठक राष्ट्र हित, उद्योग हित और मजदूर हित को केंद्र में रखकर आयोजित की गई है। बैठक का मुख्य उद्देश्य मजदूरों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा कर उनके अधिकारों की रक्षा एवं कल्याण के लिए ठोस और प्रभावी रणनीति तैयार करना है। उक्त अवसर पर मजदूर हित में संगठित प्रयासों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.