झांसी, जुलाई 23 -- झांसी। भारतीय मजदूर संघ ने 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ, ने डिपो (हंसारी) परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति एवं संगठनात्मक भावना के साथ हुआ। पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय मजदूर संघ की गौरवशाली यात्रा को स्मरण करते हुए संगठन द्वारा श्रमिक हितों की रक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उनके अद्वितीय त्याग, बलिदान एवं राष्ट्रसेवा को श्रद्धापूर्वक याद किया।अध्यक्षता कुमारी ज्योति मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ ने की। यह भी पढ़ें- चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य तिलक की जयंती मनी सफल स...