हजारीबाग, अप्रैल 9 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी प्रखंड के जोरदाग स्थित झूमरीटांड में भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के तत्वावधान में अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को शुरू हुआ। धरना के माध्यम से आंदोलनकारियों ने कंपनी के समक्ष 13 सूत्री मांगें रखी हैं। मांग पत्र में प्रमुख रूप से 800 स्थानीय युवाओं को रोजगार देने, विधवा एवं असहाय महिलाओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्थानीय प्रशिक्षित युवकों को टीपर व मशीन चालक के रूप में नियुक्त करने तथा बाहरी लोगों की बहाली पर रोक लगाने की मांग शामिल है। इसके अलावा विस्थापितों के पुनर्वास की स्पष्ट योजना, मुआवजा एवं मकान के उचित दर तय करने सहित कई अन्य मुद्दे भी उठाए गए हैं। धरना की अध्यक्षता मनिजर महतो एवं संचालन संतोष कुमार ने किया। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.