बलिया, जनवरी 16 -- बलिया। कलक्ट्रेट परिसर मे संयुक्त किसान मोर्चा के किसान संगठनों, खेत मजदूरों, सीटू व अन्य मजदूरों ने धरना दिया और राष्ट्रपति को सम्बोधति ज्ञापन डीएम को सौंपा। वक्ताओं ने मनरेगा का नाम वापस करने, साल में दो सौ दिन काम की गांरटी, छह सौ रुपये दैनिक मजदूरी करने की मांग उठाई। प्रेमनाथ राय ने कहा कि मोदी सरकार के काम केवल कागजों में हो रहे हैं यथार्थ में पूंजीपतियों तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां को फायदा पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर लक्ष्मण पांडे, सत्यनारायण, हृदय शंकर यादव, बलवंत यादव, अनूप, लालू तिवारी, जनार्दन सिंह, परमात्मा नंद राय आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.