रुद्रपुर, मार्च 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ईरान पर हुए हमले के विरोध में विभिन्न मजदूर एवं सामाजिक संगठनों ने मंगलवार को गांधी पार्क में प्रदर्शन कर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दोनों देशों का पुतला फूंका। मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग गांधी पार्क में इकट्ठे हुए। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर मिसाइल हमले किए, जिनमें 50 से अधिक स्कूली बच्चों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। उन्होंने कहा कि हमलों में स्कूलों व इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल व अरब देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजरायल ने ईरानी नेताओं के आवास को निशाना बनाकर शीर्ष नेता खामेनेई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.