सोनभद्र, जनवरी 12 -- अनपरा,संवाददाता। जिला संविदा श्रमिक यूनियन सीटू की एक बैठक रविवार शाम लाल टावर मैदान अनपरा में हुई जिसमें यूनियन के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने आगामी 12 फरवरी को आल इंडिया हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार चार लेबर कोड को लागू कर मजदूरों केअधिकार खत्म करने का काम कर रही है ।सरकार बिजली का निजीकरण कर किसान आम जनता को महंगी बिजली की ओर ढकेल रही है। बिजली संशोधन बिल 2025, मनरेगा का बदला गया नाम जी राम जी सहित जन विरोधी लेबर कोड आदि वापस लेने की मांग उठायी गयी। इस मौके पर यूनियन के उपाध्यक्ष गणेश सिंह,फैजआलम, कपिल देव ने कहा कि इस मंहगाई के दौर में श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 26 हजार रुपये से कम नहीं होना चाहिए।बैठक में जिला संविदा श्रमिक यूनियन के फरवरी में होने जा रहे सम्मेलन में अधिक से अधिक मजदूरों को यूनियन का सदस्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.