मधुबनी, फरवरी 12 -- जयनगर। मजदूर विरोधी नए 4 लेबर कोड के खिलाफ एक्ट सहित अन्य 10 ट्रेड यूनियनों के देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। परिसर में ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज यूनियन के दरभंगा शाखा के संरक्षक सह ऐक्टू नेता भूषण सिंह के नेतृत्व में दर्जनों ऐक्टू से जूड़े मजदूरों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में एक्टू से जूड़े दर्जनों कर्मचारियों ने नैतिक समर्थन देते हुए शामिल हुए। प्रदर्शन मार्च स्टेशन परिसर से निकाली गई जो स्टेशन रोड मैन रोड भेलवा चौक ब्लॉक रोड पटना गद्दी चौक होते हुए स्टेशन परिसर में मजदूर नेता नजाम के अध्यक्षता में सभा आयोजित किया गया। सभा को नरेश ठाकुर, नजाम ,सुरेंद्र राम, जितेंद्र कुमार, साविर ,शौकत, जागेश्वर राम, बैधनाथ भारती संयुक्त सचिव, कृष्ण कुमार कामत राकेश कुमार सहि...