रामगढ़, अगस्त 10 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि।एनसीओइए सीटू की बैठक शाखा कार्यालय में रविवार को संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता यूनियन नेता दिलेंद्र सिंह ने किया। बैठक में 10 अगस्त को आहुत कोल इंडिया स्तरीय 12वें वेतन समझौता अविलंब लागू करने तथा चार लेबर कोड कानून को रद्द करने की मांग को लेकर केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना के मुख्य द्वार के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई गई। बैठक में शामिल केंद्रीय सदस्य नेपाल विश्वकर्मा ने कहा कि कोयला श्रमिकों को अपने हक व अधिकार के लिए संगठित होकर आगे आना होगा। वर्तमान केंद्र सरकार लगातार मजदूर विरोधी नीतियों को लागू कर मजदूरों को गुलाम बनाने की साजिश कर रहा है। यह भी पढ़ें- 12वां वेतन समझौता को लेकर केदला वाशरी में पीट मीटिंग बैठक में 13 अगस्त को रांची मुख्यालय में कल्याण बोर्ड की बैठक में कर्मशाला के श...