देहरादून, अप्रैल 25 -- देहरादून। सेंटर ऑफ इन्डियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) की ओर से शनिवार को अपर श्रम आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर न्यूतम वेतन 26000 रुपये करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने मजदूर विरोधर नीतियों का विरोध किया। साथ ही मजदूर विरोधी चारों श्रम सहिताएं रद्द करने, श्रम कानून बहाल करने को लेकर नारेबाजी की। सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर निशाना साधा। जिला सचिव अभिषेक भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड में मजदूरों कि आमदनी बहुत कम है। जिससे आज कि परिस्तिथियों में घर का खर्च चलना मुश्किल हो रहा है। इस दौरान सीटू के जिला उपाध्यक्ष भगवंत पयाल, कोषाध्यक्ष रविन्द्र नौढियाल, सचिव प्रेमा, सोनू कुमार, बबलू प्रकाश, जसवीर तोमर, विपिन रावत ,जितेंद्र बिजलवान, अनील तोमर आदि मौजू...