लातेहार, अप्रैल 25 -- चंदवा, प्रतिनिधि। मज़दूर दिवस के मौके पर आगामी शुक्रवार को झारखंड मजदूर यूनियन चंदवा के तत्वाधान में मजदूर सम्मान रैली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर यूनियन के द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई है। जानकारी देते हुए यूनियन के प्रमोद साहू, इंद्रभूषण पाठक, अनिल साहू, मो. अलाउद्दीन व अन्य ने बताया कि निरंतर पड़ी धूप, ठंड और बारिश में जीतोड़ मेहनत करने के बाद भी मजदूरों को उनका हक नहीं मिल पाता है। रोजगार के अभाव में आए दिन लोगों को दूसरे प्रदेशों में पलायन करने है व शोषण का शिकार होते हैं। उचित मजदूरी नहीं मिल पाने के कारण मजदूरों की जीविका भी बमुश्किल चल पाती है। इन्हीं मुद्दों को लेकर एक मई शुक्रवार को कुसुमटोली स्थित कृषि फार्म परिसर में मजदूर सम्मान रैली कार्यक्रम के माध्यम से आवाज बुलंद की जाएगी। इन्होंने बता...