रुडकी, अप्रैल 20 -- लक्सर। एक मजदूर के साथ मारपीट व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव सिधड़ू निवासी मनोज कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह 17 अप्रैल की रात वह पत्नी की दवा लेने गांव के एक क्लीनिक पर गया था। इसी दौरान गांव के ही तनवीर, मुक्तियार, फगुरु और गुलसनवर ने उसे घेर लिया। आरोप है कि सभी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- युवक को पीटकर घायल किया शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.