मजदूर पर जेवर चुराने का आरोप
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 19 -- परियावां। नवाबगंज थाना क्षेत्र के मुरस्सापुर गांव निवासी रसीद अहमद ने पुलिस को तहरीर दी। उसके घर में कोटरा बहादुरगंज गांव का युवक काम कर रहा था। 17 मई की शाम करीब चार बजे वह आलमारी खोलकर उसमें रखी सोने के जेवरात समेत लाखों के सामान समेट ले गया। पीड़ित रसीद अहमद ने मजदूर के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.