रामगढ़, मई 27 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ने एक गरीब परिवार को मुश्किल समय में आर्थिक संबल प्रदान किया है। मंगलवार को एसबीआई की कलेक्टरेट शाखा, छत्तरमांडू में कुरुम निवासी दिवंगत सीमा देवी के पति अरबिंद राम मुंडा को योजना के तहत 2 लाख रुपये का बीमा दावा चेक सौंपा गया। चेक वितरण कार्यक्रम में रीजनल मैनेजर कुंदन कुमार, एफआई मैनेजर समर श्रीवास्तव, शाखा प्रबंधक डाफनी कच्छप तथा जीरो मास टीम लीडर नवीन कुमार उपस्थित रहे। बताया गया कि सीमा देवी का निधन 2 दिसंबर 2025 को हृदय गति रुकने के कारण हो गया था। उन्होंने पहले ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में अपना नामांकन करा रखा था। यह भी पढ़ें- यूको बैंक ने महिला को दिया 2 लाख का चेक उनके पति अरबिंद राम मुंडा दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं और उन...