हरदोई, जनवरी 5 -- सुरसा। ग्राम पौथेपुरवा निवासी अवधेश ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव गांव के दक्षिण दिशा में स्थित कंजी के पेड़ से मफलर के सहारे लटका मिला, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों द्वारा खोजबीन किए जाने पर अवधेश का शव पेड़ से लटका हुआ दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों के अनुसार मृतक शराब का आदी था और गांव में रहकर मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक की पत्नी रामबेटी ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। पति की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.