उन्नाव, मई 24 -- गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के महमदाबाद गांव के रहने वाले मजदूर ने रविवार शाम कमरे में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। जानकारी पर पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के महमदाबाद गांव के रहने वाले 35 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र मंगू ने रविवार शाम अपने घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। पड़ोसियों को जानकारी होने पर मजदूरी करने गए पिता को सूचना दी गई। आनन फानन में मौके पर पहुंचे पिता ने शव को नीचे उतारा। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। मृतक संदीप कुमार मजदूरी करता था। उसकी पत्नी रजनी बच्चों के साथ 15 दिनों से मायके में है। चर्चा है कि पत्नी के वियोग में अकेलेपन से ऊबकर संदीप ...