उन्नाव, मई 23 -- मोहान, संवाददाता। हसनगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव के रहने वाले मजदूर ने गुरुवार रात पेड़ पर फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। परिजनों के मुताबिक कुछ दिनों से मानसिक परेशान चल रहा था। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मोहद्दीनपुर गांव के 25 वर्षीय सूरज पुत्र छंगा का शव गांव के बाहर 100 मीटर की दूरी पर आम की बाग में पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से गुरुवार रात लटका मिला। शव लटका देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पूछताछ की। मृतक सूरज के परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से परेशान लग रहे थे। शाम को घर से निकले थे। देर रात फंदे से लटके मिलने की सूचना मिली। मौत की सूचना से मृतक सूरज की पत्नी काजल व बेटी सोनाक्षी तथा सोनाली रो रो...