पिथौरागढ़, मार्च 22 -- पिथौरागढ़ नगर के एक अस्पताल में काम कर रहे 24 वर्षीय मजदूर ने पानी समझकर थिनर का सेवन कर लिया। घटना के बाद युवक के साथी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां युवक को भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है। नगर के एक अस्पताल में 24 वर्षीय मजदूर युवक काम में तैनात है। दिन का काम खत्म करने के बाद वह शाम को वापस कमरे में लौटा। कमरे में लौटने के बाद पानी की जगह मजदूर ने पेंट में डालने वाले थिनर का सेवन कर लिया। घटना के कुछ देर बाद मजदूर की तबीयत बिगड़ने पर उसने इसकी जानकारी अपने साथियों को दी। बताया कि उसने पानी समझकर एक बोतल में रखे थिनर को पी लिया है। तबियत बिगडने पर साथी तुरन्त युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. आशु अवस्थी, नर्सिंग अधिकारी मनोज लुंठी ने मरीज को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.