मजदूर ने जहर खाकर दी जान
फतेहपुर, मई 30 -- चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहुर गांव में घरेलू कलह से परेशान होकर एक मजदूर ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी पर परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव निवासी 50 वर्षीय पप्पू रैदास पुत्र नन्हू रैदास ने शनिवार को किसी बात से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एंबुलेंस से गोपालगंज पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक अपने पीछे पत्नी रामवती, बेटियां सविता, कविता और पुत्र सनुज को छोड़ गया है। यह भी पढ़ें- जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत बेटा राजस्थान में रहकर मजदूरी करता है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.