रामपुर, मार्च 6 -- रामपुर। क्षेत्र के पट्टी फाजिलाबाद निवासी मेघ सिंह का पुत्र सोनू (28) परिजनों के साथ मुरादाबाद के थाना कुंदरकी के जैतवाड़ा गांव में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। सोमवार को वह होली का त्योहार मनाने के लिए अपनी बहन रिंकी के साथ घर पहुंचा था। पत्नी करीब 20 दिन से मायके में थी। सोमवार की रात सोनू कमरा बंद कर छत की कड़ी में रस्सी डालकर फंदे पर झूल गया। मंगलवार सुबह सात बजे बहन रिंकी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला। जाली का कपड़ा हटाकर देखा तो सोनू का शव लटका हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.